बागपत, अगस्त 18 -- Bagpat News: बागपत। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक आवागमन वाले क्षेत्रों के साथ-साथ स्कूलों में पहुंचकर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों के चालान किए गए। रॉन्ग साइड वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और नो-पार्किंग सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। वहीं मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में जाकर स्कूली वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि जांच के दौरान दो स्कूली वा...