Bagpat News: 250 पारिवारिक योजना के लाभार्थियों को मिला लाभ
बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: बागपत। दो महीने से विकास भवन के चक्कर काट रही 250 निराश्रित महिलाओं को आखिर पारिवारिक योजना का लाभ मिल गया है। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की खबर के असर के बाद प्रशासन जाग गया है। इसी क्रम में समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान ने गुरुवार को 250 निराश्रित महिलाओं के खातों में 75 लाख रुपए की राशि भेज दी है। बीते 23 सितंबर को हिंदुस्तान अखबार में लगी खबर जिसका शीर्षक था, पारिवारिक योजना का नहीं मिल रहा लाभ, भटक रही है निराश्रित महिलाएं, का असर हुआ और दो माह से विकास भवन के चक्कर काट रही महिलाओं को योजना का लाभ मिल गया है। दरअसल दो माह पहले शासन ने समाज कल्याण विभाग को 300 निराश्रित महिलाओं के लिए 90 लाख रुपए भेज दिए थे। इसके बावजूद भी निराश्रित महिलाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा था। समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.