बागपत, जुलाई 21 -- Bagpat News: बागपत। हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शहर के केतीपुरा मोहल्ला के युवक की प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या के मामले में फरार था। सोमवार को हत्यारोपी का हत्या की धारा में चालान कर दिया गया। केतीपुरा मोहल्ले निवासी 22 वर्षीय युवक शहजान का मोहल्ला मुगलपुरा की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शहजान फ्रूट चाट की ठेली लगाता था। गत सात जून की देर रात करीब एक बजे शहजान प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। प्रेमिका के चाचा ने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवक को दबोच लिया था। इसके बाद प्रेमिका के सामने ही युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक के शव को एकता कॉलोनी के खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले ...