बागपत, जुलाई 4 -- Bagpat News: बड़ौत। देशखाप चौधरी के आवास पर न्याय समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई तक बाबूराम की रिहाई तथा वरुण हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। समिति ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा तक दोनों मांगें पूरी नहीं हुईं तो 21 जुलाई को देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर महापंचायतनुमा बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। टेंट व्यापार पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करके भागते हुए हमलावर वरुण लुहारी की भी मौके पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता-पुत्र हत्याकांड में वरुण के पिता मास्टर बाबूराम, भाई करुण समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और पुलिस बाबूराम को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। वहीं वरुण की हत्या में व्यापारी परि...