बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की बैठक शुक्रवार को बड़ौत में आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने मेरठ में 15 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी को सफल बनाने का आहवान किया। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन मंगल्या प्रेक्षागृह, सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिरकत करेंगे। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. केपी सिंह (कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय) और करनैल सिंह (पूर्व निदेशक, ईडी) मौजूद रहेंगे। महासभा की ओर से समाज के गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह तथा म...