बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बागपत। पुराना कस्बा में पेयजल संकट से जूझ रहे 15 सौ परिवारों को आखिरकार 11वें दिन पानी नसीब हो गया। घनश्याम दास मार्ग और कंठी माता कॉलोनी के लोगों को कई दिनों तक बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ा। पानी की आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन संकट के चलते उन्हें हुई परेशानी ने जल निगम की पोल खोल दी है। पुराना कस्बा में नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य और पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों तक पानी पहुंचना बंद हो गया था। कई दिनों तक समस्या बनी रहने से परिवारों को पीने और रोजमर्रा के कामों के लिए पानी जुटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के लोग लगातार जलापूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 25 मोहल्लों के लोगों को पांच दिन बाद मिला पानीपाइपलाइन क...