बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: आगामी सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर गुरुवार को सड़क किनारे उगी झाड़ियों और घास की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। चार दिन पूर्व जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग बागपत के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार के निर्देशन में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। अवर अभियंता संजय कुमार ने बताया कि बागपत सीमा स्थित भड़ल चौकी से लेकर बड़ौत तक सड़क किनार...