Bagpat News: हैड कॉस्टेबल के घर चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बिनौली। थाना पुलिस ने धनोरा सिल्वर गांव में एक हेड कांस्टेबल के घर से गैस सिलेंडर और नकदी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र के धनोरा गांव निवासी यूपी पुलिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल राजेश कुमार के घर हुई थी। उनके भतीजे पंकज कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि गुरुवार शाम उनके चाचा के घर से एक गैस सिलेंडर और 9 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। पंकज ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया और चोरी किया गया गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: चोरी गई सामान के साथ संलिप्त तीन चोर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.