बागपत, जुलाई 28 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय के वार्ड नंबर एक में जाटव कल्याणकारी समिति की निजी ज़मीन है। जिस पर नगर पंचायत की और से हैंडपंप लगाया जा रहा है। वहां लगाए जा रहे हैंडपंप का वार्ड सभासद और महिलाओं ने विरोध करते हुए धरना दिया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन पर जबरन हैंडपंप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से हैंडपंप को दूसरे स्थान पर लगवाने की मांग की है। कस्बे के वार्ड नंबर एक के सभासद श्यामसुंदर ने बताया कि जिस जगह पर नगर पंचायत हैंडपंप लगाना चाहती है, वह जमीन जाटव कल्याणकारी समिति की है। पहले से ही यहां एक हैंडपंप लगा हुआ है। समिति द्वारा उक्त स्थान पर बोरिंग करने की अनुमति नहीं दी गई है और न ही नगर पंचायत प्रशासन से हैंडपंप लगवाने की मांग की गई है। इसके बावजूद यहां जबरन हैंडपंप लगाने क...