बागपत, जुलाई 21 -- Bagpat News: बड़ौत। ग्रोवैल स्कूल गल्र्स विंग में सोमवार को छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टिचर सेरेमनी (पद एवं दायित्व ग्रहण समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में सत्र 2026-27 के लिए नई छात्र प्रतिनिधि परिषद का गठन किया गया तथा चयनित छात्राओं को बैज एवं सैश (सम्मान पट्टी) पहनाकर पदभार सौंपा गया। कार्यक्रम में कक्षा 12 की आरुषि को हेड गर्ल तथा कक्षा 11 की सृष्टि को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके अलावा अदिति को स्पोट्र्स हेड, शिवांगी को वाइस स्पोट्र्स हेड, अवंतिका को कल्चरल हेड, वनिक को वाइस कल्चरल हेड, खनक को डिसिप्लिन हेड, अंजलि को वाइस डिसिप्लिन हेड, कृतिका को साइबर सिक्योरिटी हेड, भुवी को वाइस साइबर सिक्योरिटी हेड, गुनिका को लॉजिस्टिक्स हेड, ...