बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: बागपत। बागपत पुलिस लाइन में तैनात बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी हेड कांस्टेबल की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं हेड कांस्टेबल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी सुभाष यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। करीब तीन साल पहले वे मेरठ से ट्रांसफर होकर बागपत आए थे। तभी से वे पुलिस लाइन में तैनात थे। हेड कांस्टेबल सुभाष ने सिसाना गांव में किराए पर मकान लिया हुआ था। बताया जाता है कि सोमवार रात चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो हेड कांस्टेबल सुभाष खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टम...