बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। रक्षा बंधन के पर्व पर जिले में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल जीवंत हो गई है। पवित्र त्यौहार के दिन ऐसा भी नज़ारा देखने को मिला जहां एक तरफ हिन्दू भाई को मुस्लिम बहन ने राखी बांधी, तो दूसरी तरफ हिन्दू बहन ने मुस्लि भाई की कलाई पर रक्षा की डोर बांधी। शहर की कोर्ट रोड निवासी मुस्लिम बहन नईमा खान ने कोर्ट रोड निवासी हिंदू भाई दिनेश कुमार को राखी बांधकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम रखी। भाजपा नेता नईमा खान ने बताया कि वह दिनेश को पिछले 9 साल से लगातार राखी बांध रही है। वही निवाड़ा गांव निवासी इनाम उल हसन को उनकी हिंदू बहन राजकुमारी, नेहा, मनीषा, नैना और निशू ने राखी बांधकर गंगा जमुनी तहजीब का परिचय दिया है। इनाम उल हसन ने बताया कि वह अपनी मुंहबोली बहनों से सात सालों से राखी बंधवा रहा है। उन्होंने इस मौके ...