बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। हिडन नदी के पुल किनौनी-चिरचिटा पर आवागमन में हो रही असुविधा और दो लोगों की मौत को लेकर ग्रामीण पांच सितंबर से भूख हड़ताल करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशाशन स्थाई पुल निर्माण व मृतक परिवारों को उचित मुवावजा नहीं देगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। चिरचिटा गांव में पिछले पंद्रह दिनों में नदी के पुल से गिरकर दो लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशाशन का इस और ध्यान नहीं है। ग्रामीण सोनू, सचिन, नीरज, बिल्लू ने बताया की पुराना पुल बरसात आते ही डूब जाता है। ग्रामीण इसी मार्ग से मेरठ व अन्य जगह आते-जाते है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: लाकड़ी के पुल को प्रशासन ने तुड़वाया इसी के चलते पिछले पंद्रह दिनों में चिरचिटा निवासी जोनी व बली गांव निवासी सतबीर की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। दो मौत की वज़...