बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते गढ़ी कलंजरी गांव के जंगल में किसानों की धान और ज्वार की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने उच्च अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है। बरसात के चलते हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। हरसिया, चमरावल, ललियाना, सरफाबाद, गढ़ी कलंजरी गावों मे फसलें जलमग्न हो गई है। किसानों को नुकसान पहुंचा है। गढी कलंजरी गांव में अजित, फिरे, आकाश सहित दर्जनों किसानों की धान और ज्वार की फसल पानी से लबालब हो गई है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: हिंड़न में बाढ़: पुरामहादेव मंदिर की पिछली दीवार तक पहुंचा पानी यह भी पढ़ें- Bagpat News: खतरा: लाक्षागृह की सुरंग के मुहाने तक पहुंचा हिंडन का पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...