बागपत, सितम्बर 7 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। चिरचिटा -किनोनी को जोड़ने वाले पुल को स्थाई करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने हिंडन का जलस्तर बढ़ने के कारण धरना स्थगित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है की सोमवार को ग्रामीण डीएम बागपत को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराएंगे। हिंडन पुल पर चल रहा ग्रामीणों का धरना दुसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। भरी बरसात के चलते हिंडन नदी का जलस्तर करीब तीन फुट बढ़ जाने के कारण ग्रामीणों ने समस्या देखते हुए धरना स्थगित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है की धरने में किसी के साथ कोई अप्रिय घटना ना हो इसी वज़ह से धरना स्थगित किया गया है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: किनोनी-चिरचिटा मार्ग पर पुल निर्माण को धरने पर बैठे ग्रामीण सोनू गुर्जर ने बताया की कल ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी बागपत से मिलेग...