Bagpat News: हादसे में दो महिलाओं समेत तीन घायल, ई-रिक्शा चालक की पिटाई
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के अहैड़ा से अग्रवाल मंडी टटीरी जाने वाले मार्ग पर गड्ढे में पहिया आने से मोइन की बाइक फिसलकर नाले में गिर गई। हादसे में बाइक पर बैठे मोइन, उसके परिवार की फरजाना और अफसाना घायल हो गई। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोइन ने बताया कि मंगलवार दोपहर परिवार की फरजाना और अफसाना के साथ अग्रवाल मंडी टटीरी जा रहा था। जैसे ही अहैड़ा-अग्रवाल मंडी टटीरी जाने वाले मार्ग पर पहुंचा, तो सड़क में बने गड्ढे में पहिया आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, बागपत-मेरठ हाईवे पर बाघु मोड के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने अचानक ई-रिक्शा को ओवरटेक किया। जिससे ई-रिक्शा चालक घबरा गया और ई-रिक्शा अनियंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.