बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। दीवाली पर्व पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे और शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही। यहीं, हालात खेकड़ा कस्बे में देखने को मिले। जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। दीवाली पर्व पर पुलिस को जाम खुलवाने में दिनभर पसीना बहाना पड़ा। रविवार को दिनभर नेशनल हाइवे से लेकर मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर जहां डूंड़ाहैड़ा, पाठशाला बस स्टैंड, बागपत, गौरीपुर मोड़, नैथला मोड और बड़ौत बस स्टैंड के पास वाहन चालक दिनभर जाम की समस्या से जूझते रहे। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक और नैथला मोड़ पर तो पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में पसीने बहाने पड़े। यह भी पढ़ें- Hapur News: दीपावली के अगले दिन शहर से गांव तक छाई धुंध वे जाम खुलवाते, लेकिन चंद मिनटों बाद फिर से जाम लग जाता। ...