Bagpat News: हरियाणा के बहालगढ़ में सड़क हादसे में बामनौली के किसान की मौत
बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: दाहा। बामनौली गांव निवासी किसान की हरियाणा के बहालगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका रोहतक में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बामनौली गांव निवासी वंश तोमर ने बताया कि उसके बाबा रामबीर सिंह 70 वर्ष गुरुवार शाम अपने साथी किसान सहेंद्र के साथ चंडीगढ़ दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। बहालगढ़ पहुंचने पर दोनों पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि सहेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सहेंद्र का रोहतक में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को रामबीर सिंह का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.