बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे की पट्टी भोजान में हरिजन कॉलोनी की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास की सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची। जिसके बाद उसने वहां कराए जा रहे कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी, साथ ही राजस्व विभाग की टीम से मिलकर विवाद का निपटारा कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को दोघट कस्बे की पट्टी भोजान निवासी सलेकचंद ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि हरिजन कॉलोनी की करीब पौने चार बीघा भूमि पिछले कई वर्षों से खाली पड़ी है। आरोप लगाया कि कस्बे के कुछ लोग उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: टीनशेड लगाने से रोकने का आरोप, एसडीएम से लगाई गुहार शिकायत मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्...