Bagpat News: हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा
बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: खेकड़ा। धर्मानगरी बड़ागांव के हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। धर्मानगरी बड़ागांव में मान्यता वाला हनुमान मंदिर है।23 अगस्त की रात में मंदिर में चोरी हुई थी। बदमाश मंदिर से हनुमान जी की प्रतिमा का शीशा तोड़कर 10 हजार रुपए की नगदी तांबे और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए थे। बदमाश पुलिस पकड़ से बचने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ कर ले गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया गिरफ्तार बदमाश बड़ागांव का रहने वाला राजेश कुमार है। उसके पास से चोरी के 12 सौ रुपए रुपए,सीसीटीवी कैमरा और बर्तन बरामद किए गए हैं। उसका चोरी और माल ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.