बागपत, जुलाई 28 -- Bagpat News: बागपत। फखरपुर गांव के चर्चित शौर्य हत्याकांड समेत कई संगीन वारदातों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बागपत पुलिस के श्वान इंट्रोफोर्ड का बीमारी से निधन हो गया। पुलिस लाइन में एसपी समेत कई अन्य अधिकारियों ने इंट्रोफोर्ड को श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद पुलिस लाइन की गारद ने अंतिम सलामी दी। शव यात्रा निकालने के बाद इंट्रोफोर्ड को गहरे गड्डे में दफना दिया गया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि बागपत पुलिस श्वान दल में नियुक्त श्वान इंट्रोफोर्ड (मेल लेब्राडोर) लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसे जिला पशु चिकित्सालय बागपत में उपचार दिलाया गया, लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखाया गया। बीमारी के चलते मंगलवार को ...