Bagpat News: सड़क हादसों में बच्चे समेत दो की मौत
बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बागपत। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई। मिनी ट्रक की टक्कर से बच्चे के पिता भी घायल हो गए। बच्चे की मां ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बागपत के बड़ौत रोड निवासी 36 वर्षीय देवेंद्र कश्यप पेंटर था। वह शनिवार रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे क्रास कर रहा था। इसी दौरान बाइक की साइड लगने से देवेंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर परिजन प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराकर देवेंद्र को घर ले आए। देर रात अचानक देवेंद्र की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.