Bagpat News: सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल
बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में पाठशाला रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार नौकरी पेशा व्यक्ति और उसका पुत्र गंभीर रूप में घायल हो गए। वहीं बसी गांव के बाइक सवार युवक को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस को हादसों की सूचना दे दी गई है। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में किराए के मकान में रहने वाला सुरेश कुमार तहसील के पास गोगा फूड़ फैक्ट्री में नौकरी करता है। सुबह के समय वह बाइक पर फैक्ट्री में वेतन लेने जा रहा था। बाइक पर उसका बेटा लिटिल कुमार भी बैठा हुआ था। जैसे ही वे पाठशाला रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तेज गति के बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गए। सुरेश कुमार तो मौके पर ही बेहोश भी हो गया। घायल पिता-पुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.