बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बागपत। सिखेड़ा गांव निवासी उपदेश बुधवार शाम पिकअप गाड़ी से बागपत आ रहा था। उसी समय गाजियाबाद के मोहन नगर निवासी आजाद अपनी होंडा सिटी कार से बागपत से मेरठ की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि बागपत-मेरठ हाईवे पर हमीदाबाद उर्फ नया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर आजाद अपनी कार लेकर जाने लगे, तभी सामने से आई पिकअप गाड़ी ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक उपदेश और कार चालक की मां शकीला घायल हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हादसे के दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाया। यह भी पढ़ें- टोल पर खड़ी कार को मारी टक्कर दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...