बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बराल-छपरौली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता नेत्रपाल निवासी ढिकाना ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा कीमती लाल अपनी बाइक पर सवार होकर सूप से छपरौली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सूप नहर के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे बाइक सवार राजवीर निवासी सूप ने अपनी बाइक से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कीमती लाल के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...