बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: दाहा। बुढ़ाना रिश्तेदारी में गए दाहा के तमेलागढ़ी गांव निवासी पिता-पुत्री की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तमेलागढ़ी गांव निवासी फरमान 25 वर्ष मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार को वह अपनी तीन वर्षीय बेटी अल्लो को बाइक पर लेकर बुढ़ाना के सोरम गांव में रिश्तेदारी में गया था। शाहरपुर में दोनों बाइक पर घर आ रहे थे। बुढ़ाना क्षेत्र में भैसाना मिल तिराहे के पास अनुबंधित रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी हादसे में फरमान और उसकी मासूम बेटी अल्लो की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- यूपी: रोडवेज बस ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, बाप-बेटी समेत 5 की मौत हादसे की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता-पुत्री की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ...