बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: खेकड़ा। नौकरी पेशा पुत्र को दिल्ली छोड़ने जा रहे कस्बे के ईंट भट्ठा व्यवसायी की बाइक में नानू गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे व्यवसायी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप में घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक ईंट भट्ठा व्यवसायी सुनील कुमार मूल रूप से दौराला के रहने वाले थे। पिछले 40 वर्षों से वे खेकड़ा में पट्टी रामपुर में अपने नाना के यहां परिवार के साथ रह रहे थे। पहले उन्होंने यहां हैंडलूम फैक्ट्री लगाई थी। फिर फैक्ट्री को बंद कर वह कस्बे के ही एक ईंट भट्टे में साझेदार हो गए थे। संतान के रूप में उनका अकेला पुत्र लविश है। लविश बीसीए करने के बाद दिल्ली ओखला स्थित कंपनी में नौकरी कर रहा है।

दुर्घटना ...