बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप में घायल हो गई। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टू व्हीलर प्रतिबंधित है। इसके बावजूद हरियाणा के कुंडली का रहने वाला यामीन पत्नी वरीशा को बाइक पर बैठाकर ईस्टन पेरिफेरल से होते हुए गाजियाबाद जा रहा था। खेकड़ा के पास उनकी बाइक में पीछे से आई तेज गति की कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर क्षेत्र के बसी गांव निवासी युवक अनुज की बाइक में कार ने टक्कर म...