बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर की सड़कों पर करीब 18 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद एक भी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन नहीं है। जिसके चलते घरेलू बिजली के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करनी पड़ रही है। समस्या के बीच ई-रिक्शा चालक चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराने की जिम्मेदारों से मांग कर रहे हैं। शहर के साथ ही जिलेभर के विभिन्न रूट पर ई-रिक्शा की भीड़ बढ़ती जा रही है। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का पूरी तरह से ई-रिक्शा पर निर्भर होते जाना इसकी वजह है। पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ कम खर्च में आम लोगों की जीविका का सुलभ साधन होने की वजह से शहर की सड़कों से ऑटो और टैंपो गायब होते जा रहे हैं। हर जगह अब ई-रिक्शा ही नजर आते हैं। ऐसे में शहर में एक भी सार्वजनिक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन न होना हैरानी की बात है।रास्ते में अचानक...