Bagpat News: स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच ने सौंपा ज्ञापन
बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: बागपत। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में स्वर्णकार समाज और सराफा व्यवसायियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। संगठन ने उत्तर प्रदेश में स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की प्रमुख मांग उठाई है। इसके अतिरिक्त, सराफा कारोबारियों के लिए पुरानी सरलीकृत व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग की गई है। बताया कि सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.