बागपत, अगस्त 15 -- Bagpat News: बागपत। काठा के एनएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति करने पर बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रबंधक आनंद चौधरी, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, प्रियांशी चौहान व अंजना सरन ने माँ सरस्वती के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। छात्रा मानवी व अंशिका ने सरस्वती वंदना की। इसके अलावा नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी व भारत माता नामक शिर्षकों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। यह भी पढ़ें- लक्ष्य पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के तरानों पर झूमे छात्र प्रबंधक आनंद चौधरी ने देश के ...