बागपत, अक्टूबर 17 -- Bagpat News: बागपत। बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले जेन जी छात्रों ने खातों को सीज किए जाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने के बाद जेन जी सड़क पर उतर आए और बिजरौल रोड पर जाम लगाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की जद्दोजहद के बाद उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। छात्रों का आरोप था कि कॉलेज के नलकूप का बिजली बिल जमा नहीं होने के चलते प्रशासन की ओर से कॉलेज की आरसी जारी की गई है। इस कार्रवाई की आड़ में कॉलेज के खातों के बजाय छात्रों के खातों (ब्वॉयज फंड) को सीज कर दिया गया। इसके अलावा खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों के लिए मिलने वाले फंड पर भी रोक लगा दी गई। इससे छात्रों में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बागपत : छात्रों...