Bagpat News: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, लड़की के परिजनों ने किशोर को पीटा
बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। शहर के एक किशोर को सोशल मीडिया पर नोएडा की किशोरी से प्यार करना महंगा पड़ गया। किशोरी से मिलने गए नाबालिक किशोर को परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने युवक के साथ मारपीट कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन के काउंसलर रोहित ने बताया कि बागपत शहर के एक किशोर को इंस्टग्राम पर नोएडा की किशोरी से प्यार हो गया था। दोनों के बीच 31 अगस्त को मिलने का वादा हुआ। किशोर मिलने के लिए बिना अपने परिजनों बताए नोएडा के लिए निकल गया। नोएडा में 15 वर्षीय किशोरी के घर पहुंचे 16 वर्षीय नाबालिक को लडकी के परिजनों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। इधर घर से बिना बताए निकले किशोर के परिजनों ने चाइल्ड हेल्पलाइन को शिकायत की हुई थी। चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला कॉर्डिनेटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.