बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बागपत। खेकड़ा कस्बे की एक कॉलोनी में रहने वाले परिवार को साइबर ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने खेकड़ा थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर सक्रिय है। कुछ समय पहले लाइव चैट के दौरान शिवम नामक युवक उनकी पत्नी के संपर्क में आया। उसने पत्नी से दोस्ती बढ़ा ली। कुछ दिनों बाद खुद को किसी मुसीबत में फंसा बताकर शिवम नामक युवक ने आत्महत्या करने की धमकी देकर उनकी पत्नी से 20 हजार रुपये मांगे। पत्नी ने सहानुभूति में उधार लेकर उसे 11 हजार रुपये दे दिए। बाद में काफी दबाव बनाने पर उसने पैसे वापस कर दिए। आरोप है कि इसके बाद युवक ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। ...