Bagpat News: सोनीपत में अज्ञात वाहन की टक्कर से मुकारी के दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बागपत। बालैनी क्षेत्र के मुकारी गांव के रहने वाले दो दोस्तों को सोनीपत में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। वहीं युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। बालैनी क्षेत्र के मुकारी गांव के रहने वाले 37 वर्षीय अनुज त्यागी पुत्र रमेश और 43 वर्षीय अनुज पुत्र श्योराज दोस्त थे। दोनों हरियाणा के सोनीपत जिले के धतुरी में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार रात दोनो दोस्त कंपनी में काम करने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.