बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बागपत। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में आयोजित हुई। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डा. यशवीर सिंह ने बताया कि बैठक में चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्ष 2020 की सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन, समयबद्ध तरीके से एसएसीपी (रअउढ) लागू करने व एसीआर पोर्टल बंद होने व सीएमओ स्तर से प्री-फिक्सिंग नहीं होने वाले प्रकरणों के समाधान पर विशेष जोर दिया गया। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सरकारी डॉक्टरों की पदोन्नति से जुड़ी दिक्कत होगी दूर सचिव ऋतु माहेश्वरी की अगुवाई में सेवा निय...