बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: बागपत। जोनमानी पिलाना के सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल में बुधवार को स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कराटे व गाजियाबाद में 7वीं शहीद भगत सिंह कराटे कप चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बताया कि स्कूल की खिलाड़ी प्रेरणा ने स्वर्ण, यशिका ने रजत व निष्ठा व उत्सव राणा ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। गाजियाबाद में आयोजित '7वीं शहीद भगत सिंह कराटे कप प्रतियोगिता में छात्रों ने पदकों की झड़ी लगाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। जिसमें कबीर देवशाल, यशिका, अवनी, निष्ठा, भूमिका, शिव, काव्या सोलंकी, अंहिसा, गुंजन, सृष्टि यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यह भी पढ़ें- आशी पटेल ने राष्ट्रीय ताइक्वा...