बागपत, अक्टूबर 17 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रामभक्ति से ओत-प्रोत लघु रामायण, दुर्गा अवतार, रावण दहन आदि कार्यक्रमों का मंचन कर भगवान रामचंद्र के जीवन आदर्शों का सजीव चित्रण किया। कार्यक्रम का प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिफा, तुबा, आकृति, तृषा, कनक, नंदिनी, धनस्वी, मायरा व आराध्या ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद चाहत, जिनी, व वंशिका ने 'जय मां काली' कुंज, प्रीत, दक्ष, केशव, तेजस व माज ने 'केसरी के लाल' आराध्या, सांची, दिशानी, सृष्टि, एंजेल, अविका, साक्षी, ने 'दशहरा की महिमा'आदि भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतिकरण कर सभी को भाव विभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Bijnor N...