बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर के सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में हरियाली तीज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा वातावरण हरियाली, उमंग और उत्साह से भर गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे भी हरे रंग की सुंदर पोशाक पहनकर विद्यालय आए और अपनी मनमोहक वेशभूषा से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने झूले का खूब आनंद लिया और झूलते हुए खूब मस्ती एवं मनोरंजन किया। उनके चेहरे की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर सभी महिला शिक्षिकाएँ भी हरे रंग की साड़ी पहनकर विद्यालय पहुँचीं, जिसमें वे बेहद आकर्षक और उत्साहित नजर आईं। यह भी पढ़ें- Roorki News: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, 95 वर्षीय अम्मा ने सिखाया पारंपरिक नृत्य शिक्षिकाओं ने पारंपरिक रूप से तीज का आनंद लेते हुए झूला झूला, एक-दूसरे को तीज ...