बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बागपत। बुधवार को भी पूरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। खेकड़ा में तो सुबह के समय काफी देर तक कभी रिमझिम, तो कभी झमाझम बारिश हुई। दिन निकलने के साथ बारिश का सिलसिला थम गया, लेकिन सुबह से शाम तक आसमान में घने काले बारिश बादल लदे खड़े रहे। मगर बारिश नहीं हुई। दोपहर के समय तो उमसभरी गर्मी ने लोगों को पसीनों से तरबतर कर दिया। जिससे लोग बेहाल नजर आए। बुधवार को तड़के से ही मौसम खराब बना रहा। सुबह करीब साढ़े छह बजे खेकड़ा क्षेत्र में बारिश हुई। कभी रिमझिम, तो कभी झमाझम बारिश ने लोगों लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: शहर में उमस से पसीना-पसीना, देहात में बारिश, तापमान 32 डिग्री खेकड़ा कस्बे में तो बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव भी हो गया। जिसके चलते लोग परेशान बने रहे। हालांकि कुछ देर बाद ही बारिश ...