बागपत, जुलाई 3 -- Bagpat News: बागपत। बागपत में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह के समय बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर के समय तो उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार की देररात और बुधवार की सुबह बागपत में बूंदाबांदी हुई थी, जिससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई थी। तापमान लुड़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। गुरुवार की सुबह भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली निजात सुबह के समय बागपत में बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बूंदाबांदी से सड़कों पर फैले कीचड़ ने उनकी दुश्व...