बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भारतीय किसान यूनियन (एनसीआर) के महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी की मौत के बहुचर्चित मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस गंभीर प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से की गई जांच के बाद सीएमएस और चिकित्सक को क्लीन चिट दी गई है। वहीं इस मामले में केवल फार्मासिस्ट को बिसरा रिपोर्ट आने तक दोषी ठहराया गया है। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है। जल्द ही मुकदमे से सीएमएस और चिकित्सक का नाम निकाला जाएगा। भाकियू के महासचिव प्रदीप धामा ने बताया था कि 4 नवंबर को उनकी पत्नी सुंदर देवी (उर्फ वर्षा) को सांप ने डस लिया था। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल में तैनात सीएमएस डॉ. अनुराग वाष्र्णेय, इमरजेंसी अधिकारी डॉ. विक्रांत चौबे...