Bagpat News: सिद्धचक्र महामंड़ल विधान में चढ़ाए 32 अघ्र्य
बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: अजितनाथ सभागार में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सिद्ध भगवान की आराधना की। विधान के दौरान सौधर्म इंद्र राजेश जैन ने माडले पर 32 अर्घ समर्पित किए। आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहे आठ दिवसीय विधान का शनिवार को तीसरा दिन था। पंडित सनत कुमार और पंडित विनोद कुमार रजवास के निर्देशन में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की अतिशयकारी प्रतिमा का गर्म प्रासुक जल से अभिषेक कर शांतिधारा की। इसके बाद नवदेवता पूजन, मुनि सुव्रतनाथ पूजन, आचार्य आर्जव सागर पूजन और श्री सिद्धचक्र विधान की पूजा की गई। सौधर्म इंद्र राकेश जैन, कुबेर इंद्र सतेंद्र जैन, चक्रवर्ती लोकेश जैन और यज्ञनायक नीरज जैन ने जिनेंद्र भगवान की पूजा के दौरान रत्नवृष्टि की। विधान में 32...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.