बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर के नेहरू रोड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान आयोजित किया जा रहा है। जिसके सातवें दिन सिद्ध भगवान के 512 गुणों की आराधना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। विधानाचार्य संदीप जैन एवं सह विधानाचार्य आदीश जैन ने मंदिर के मूल नायक भगवान 1008 पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांति धारा कराई। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य नवीन जैन को प्राप्त हुआ। श्रीजी की शांति धारा दीपांशु जैन, उदित जैन, सौधर्म इंद्र डा.आरके जैन, ईशान इंद्र योगेश जैन, यज्ञ नायक सत्येन्द्र जैन, कुबेर इंद्र अतुल जैन ने की। सिद्ध चक्र विधान के अन्तर्गत पंच परमेष्ठी भगवंतों के 512 गुणों की आराधना की गई, ये सभी पंच परमेष्ठी भविष्य में सिद्धत्व को प्राप्त होते है। यह भी पढ़ें- Meerut News: अपने हित ...