बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बड़ौत। अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी मंडी के तत्वावधान में आचार्य आर्जवसागर महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में चल रहे श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सिद्ध परमेष्ठी की आराधना, जिनेंद्र भगवान की पूजा और भजन-कीर्तन से जिनालय परिसर धर्ममय हो उठा। प्रात:काल सौधर्म इंद्र राजेश जैन ने भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का अभिषेक किया। आचार्य श्री आर्जवसागर पूजन और सिद्ध यंत्र की आराधना कराई गई। सौधर्म इंद्र ने मंडल पर 128 अर्घ समर्पित किए। शाम को गुरुभक्ति, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, नवीन जैन, सुरेश जैन, विकास जैन, ऋषभ जैन, संजीव जैन, अनिल जैन और संजय जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: 64 अर्घ...