Bagpat News: सिंचाई बंधु समिति की बैठक में पहुंचे सिर्फ चार लोग, अफसर भ्ी नदारद
बागपत, नवम्बर 10 -- Bagpat News: किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित सिंचाई बंधु समिति की बैठक महज औपचारिकता बनकर रह गई। मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में दो भाजपा कार्यकर्ता और दो किसान ही पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को छोड़कर अन्य विभागों के अफसर नदारद रहे। बैठक भी महज 20 मिनट में खत्म हो गई। हैरानी की बात यह रही कि एक माह पहले उठाई गई समस्याओं का भी निस्तारण नहीं हुआ। उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी ने इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी ने पुरानी शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। एक माह बीतने के बाद भी शिकायतें जस की तस बनी हुई हैं। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.