बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: दाहा। भड़ल गांव में पशुओं में फैली लंपी बीमारी से सात गोवंशी की मौत की सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने बीमार पशुओं का उपचार किया तथा बचाव के लिए टीकाकरण कराया। वहीं पशु पालकों को बीमारी से बचाव की जानकारी भी दी गई। भड़ल गांव में पिछले चार दिनों में सात गोवंशी की मौत हो गई थी जबकि 20 से अधिक गोवंशी लंपी बीमारी की चपेट में आए हुए है। सोमवार को पशुधन प्रसार अधिकारी जोगेंद्र सिंह चौहान, पशु चिकित्सा अधिकारी निरपुडा डा. देवेंद्र कुमार, पशु मित्र दीपक कुमार, अनोज, फुरकान, अजय वेदवान आदि सदस्यों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बीमार गोवंश का उपचार किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: लंपी से बचाव को पशुपालकों को किया जागरूक बताया कि पशु के बांधने के स्थान पर पूरी तरह सफाई रखी जाए, पशुओं के नीचे चूना अवश्य डाले, सामग...