बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बागपत। जिले के लोगों के साथ हुई ठगी के बाद साइबर थाना पुलिस ने देश की 55 बैंक शाखाओं में 870 लोगों का करीब एक करोड़ रुपये होल्ड कर रख है। इससे जिले के लोगों को अपने रुपये मिलने की उम्मीद बंधी हुई है। पीड़ित लगातार साइबर थाने पर पहुंचकर होल्ड रकम की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, बैंक से रुपये वापस पाने के चक्कर में पीड़ित को कोर्ट के कई चक्कर तक लगाने पड़ते हैं। साइबर थाने के अनुसार इस साल अब तक जिले के काफी लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं। इनसे चार करोड़ से अधिक की धनराशि ठगी जा चुकी है। इनमें कुछ लोग ऑनलाइन ठगी तो कुछ लालच के चक्कर में शिकार हुए हैं। हालांकि, इनमें से 870 लोगों का पुलिस व साइबर सेल ने समय रहते पैसा होल्ड करवाने के साथ ही ठगों का खाता फ्रीज भी कराया है। अब पीड़ितों को कोर्ट के आदेश का इंतजार है।

ट...