बागपत, जुलाई 26 -- Bagpat News: बड़ौत। शाहपुर बड़ौली निवासी शिवकुमार पुत्र महावीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह साइकिल से विनायक मार्बल के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आए और उसका मोबाइल फोन तथा गले में पहना ब्लूटूथ झपटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसका मोबाइल था, जिसके कवर में 3,000 रुपये और आधार कार्ड भी रखा हुआ था। घटना के बाद बदमाश बड़ौत की ओर भाग निकले। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...