बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बागपत। पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं के बदले रुख और धीमी रफ्तार से शनिवार को प्रदूषण चरम पर पहुंच गया। बड़ौत एवं मेरठ देश के दो सर्वाधिक प्रदूषित रहे। एक्यूआई 324 के साथ बड़ौत प्रदूषित शहरों में पहले और मेरठ 321 एक्यूआई से दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। रात नौ बजे मेरठ में बाईपास पर एक्यूआई 358 पहुंच गया। इस एक्यूआई के साथ ही मेरठ में शनिवार को सीजन की सबसे खराब हवा रिकॉर्ड हुई। पीएम-10 एवं पीएम-2.5 सामान्य से पांच गुना अधिक के स्तर पर चले गए। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मेरठ की हवा की गुणवत्ता अत्यधिक खराब श्रेणी में रही। तीन दिनों से मेरठ में यह स्थिति लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई थी जो शनिवार को और बिगड़ गई। दीवाली से ठीक पहले ही मेरठ में सांसें घुट गई हैं। यह भी पढ़ें- Mora...